HighlightUttarakhand

आपदा राहत कार्यों के लिए इन दो स्थानों पर तैनात किए जाएंगे हेलीकॉप्टर, टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू

आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रदेश के दो स्थानों पर हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएंगे। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

दो स्थानों पर तैनात किए जाएंगे हेलीकॉटर

मिली जानकारी के अनुसार आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल क्षेत्र में दो स्थानों पर हेलीकॉटर को तैनात किया जाएगा। इसके लिए यूकाड़ा ने टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

12 जून तक जमा करवाने है आवेदन

जानकारी के अनुसार प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि आपदा में बचाव व राहत कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के लिए कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून तय कि गई है। 12 जून को ही तकनीकी बिड खोली जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें