Char Dham Yatra 2023Big News

एक ही दिन में 10 दिन की हेली टिकटें हुई बुक, 27 मई तक फुल हुई बुकिंग

चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब तक सबसे ज्यादा दर्शन केदारनाथ धाम में किए गए हैं। चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए बुकिंग भी चरम पर है। एक ही दिन में केदारनाथ हेली सेवा के लिए 10 दिन की बुकिंग फुल हो गई है।

एक ही दिन में 10 दिन की हेली टिकटों की बुकिंग हुई फुल

केदारनाथ हेली सेवा के लिए कल पोर्टल को खोला गया था। जिसमें एक ही दिन में 10 दिन की टिकटें फुल हो गई। आईआरसीटीसी के पोर्टल को शुक्रवार को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला गया था। जिसमें एक ही दिन में 18 से 27 मई तक की टिकट बुकिंग फुल हो गई है।

एक दिन में 5937 टिकटों की हुई बुकिंग

शुक्रवार को आईआरसीटीसी के पोर्टल के खुलते ही बुकिंग फुल हो गई। एक दिन में ही 10 दिन के लिए 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। 27 मई तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है।

जल्द ही आगे की यात्रा के लिए बुकिंग स्लॉट तय किया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में सात कंपनियों के माध्यम से गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है।

हेली सेवा की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण है जरूरी

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण जरूरी है। पंजीकरण के बाद ही आईआरसीटीसी पोर्टल बुकिंग की जा सकती है। बारिश और बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम में हेली सेवा की उड़ान प्रभावित हो रही है। जिन यात्रियों के टिकट को रद्द किया गया है उन्हें पूरा किराया वापस किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button