UttarakhandHighlight

Good News : इस बार बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए भी शुरू होगी हेली सेवा, ये होगा किराया

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। बता दें इस बार तीर्थयात्रियों को गौचर और गोविंद घाट से हेलीकॉप्टर की सुविधा मिलेगी। ये हेली सेवा दिन में तीन घंटे उपलब्ध रहेगी।

इस तारीख से शुरू होगी हेली सेवा

जानकारी के मुताबिक हेमकुंड साहिब के लिए आगामी 25 मई से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। जबकि बदरीनाथ धाम की हेली सेवा आगामी 12 मई से शुरू होने पर विचार किया जा रहा है।

तीन घंटे तक होगी हेली सेवा संचालित

नागरिक उड्डयन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि बदरी-केदार मंदिर समिति और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अनुरोध पर इन दोनों तीर्थ स्थलों के लिए भी इस बार हेली सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। गौचर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए दिन में श्रद्धालुओं की भीड़ कम रहने के समय तीन घंटे तक हेली सेवा संचालित होगी।

ये होगा किराया

गोविंदघाट से गौचर – 3970
गौचर से गोविंदघाट- 3960
गौचर से बदरीनाथ – 3960
बदरीनाथ से गौचर – 3960
घांघरिया से गोविंदघाट- 2780
गोविंदघाट से बदरीनाथ – 1320
बदरीनाथ से गोविंदघाट – 1320
गोविंदघाट से बदरीनाथ – 1320
गोविंदघाट से घांघरिया – 2780
घांघरिया से गोविंदघाट- 2780

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें