Big NewsPauri Garhwal News

भारी बारिश ने मचाई तबाही, कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात, सामान छोड़ भागे लोग

प्रदेश में भारी बारिश ने कहर मचाया हुआ है। पहाड़ से लकेर मैदान तक बारिश के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोटद्वार में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

भारी बारिश के कारण कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कोटद्वारा में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। कोटद्वार के कौड़िया वार्ड में पनियाली गदेरा उफान पर है। इस गदेरे ने यहां तबाही मचाई हुई है। देर रात कई घरों में पानी भर गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए सामान भी घरों में छोड़ कर भागे।

पानी और मलबा घुसा घरों में

भारी बारिश के कारण कई घरों में मलबा घुस गया है। मलबे से लोगों के घरों का सामान खराब हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आर्मी कैंप को जाने वाली पुलिया भी बह गई। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अगले तीन दिन प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा तीन जिलों में चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। जिस से प्रदेश के मार्ग बाधित हो सकते हैं। इसलिए पहाड़ी जिलों में जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें