Big NewsPauri Garhwal News

Kotdwar भारी बारिश के कारण बहा थलनदी पर बना पुल, मालन घाटी में मची तबाही, एक वृद्ध लापता

Kotdwar news: प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। कोटद्वार के दुगड्डा ब्लाॅक की मालन घाटी में भारी बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है। थलनदी पर बना पुल बह गया है। इसके साथ ही कई घर तबाह हो गए हैं। जिसमें एक वृद्ध लापता हो गया है।

Heavy Rainfall से मची मालन घाटी में तबाही

प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। kotdwar के दुगड्डा ब्लाॅक की मालन घाटी में मंगलवार देर रात हुई भारी ने तबाही मचाई है। बारिश के कारण चूना महेड़ा गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां पर कई मकान धवस्त होने की जानकारी है।

चूना महेड़ा गांव में एक वृद्ध लापता

Kotdwar चूना महेड़ा गांव में बारिश तबाही मचा रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई मकान मलबे में दब गए हैं। जिसमें गांव के एक वृद्ध लापता हैं। वृद्ध को खोजने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। लेकिन अब तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है

मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के कारण मोहम्मद उस्मान, रहमत अली, शौकत अली, हकूमूद्दीन के मकान ध्वस्त हो गए हैं। जबकि एक वृद्ध रहमत अली (90) लापता है। इसके साथ ही गांव से सटे कई अन्य गांवों सौड़, लदोखी, धरगांव, चौंडली, मैती काटल, जौरासी आदि में कई नाली कृषि भूमि मलबे में दबकर बर्बाद हो गई है।

Heavy Rainfall से थलनदी पर बना पुल बहा

यमकेश्वर ब्लॉक में भी अतिवृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है। यहां पर भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। जिस कारण यमकेश्वर और दुगड्डा ब्लाॅक को जोड़ने वाला नाड़ी काटल में थलनदी पर बना पैदल पुल बह गया। इसके साथ ही सतेड़ी नदी पर बना झंपा पुल का एक पिलर बह गया है।

यमकेश्वर ब्लाॅक के कांडी गांव में तीन गोशालाएं मलबे में दब गई। जिसमें 11 मवेशी मलबे में दब गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही कृषि भूमि को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें