Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन की आशंका, पढ़ लें मौसम का अपडेट

अगर आप उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लें। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, चम्पावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही दून में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

उत्तराखंड में तीन दिन भारी से भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 27, 28 और 30 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों पर सफर करने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें