Dehradun NewsBig News

मौसम का कहर : केम्पटी से मसूरी जाने वाली सड़क पर हुआ भारी भूस्खलन, मार्ग बाधित

उत्तराखंड में कहीं-कहीं अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है. मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ों से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है. अगर आप भी ऐसे में पहाड़ों में यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा सावधानी बरतें. बता दें इन दिनों पहाड़ों में आवाजाही खतरनाक बनी हुई है.

केम्पटी से मसूरी जाने वाली सड़क पर हुआ भारी भूस्खलन

बता दें केम्पटी से मसूरी जाने वाली सड़क पर सिया गांव के पास भारी भूस्खलन आ गया है. जिससे मार्ग बाधित हो गया है. प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण मसूरी से केम्पटी जाने वाली सड़क का एक हिस्सा भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है. राजमार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है.

मार्ग पर आवाजाही बंद

प्रशासन ने फिलहाल इस मार्ग का उपयोग न करने और मसूरी से केम्प्टी व केम्पटी से मसूरी जाने और वहां से आने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है. इसके साथ ही वहांरहने वाले लोगों और और यात्रियों से सावधानी बरतने और अनावश्यक जोखिम न लेने की अपील की है.

https://twitter.com/DehradunPolice/status/1828516455090135492

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें