UttarakhandBig NewsRudraprayag News

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भारी भूस्खलन, पलक झपकते ही जमींदोज हुआ होटल

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मंगलवार सुबह भूस्खलन की खबर सामने आ रही है। जिसके चलते रामपुर में एक 35 कमरों का होटल पलक झपकते ही जमींदोज हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पलक झपकते ही जमींदोज हुआ होटल

भारी बारिश के बाद लगातार प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। भूस्खलन की चपेट में आने से रामपुर में स्थित 35 कमरों का ये होटल जमींदोज हो गया। बताया जा रहा है कि यह होटल शहर का सबसे पुराना होटल था। इसे पहले ही खाली कराया जा चुका था।

बीते दिनों पहले गौरीकुंड में हुआ था भूस्खलन

बता दें रुद्रप्रयाग देश के 10 सबसे अधिक भूस्खलन खतरे वाले जिलों में से पहले स्थान पर है। इसकी तस्दीक पिछले तीन से चार दशकों के दौरान जिले में भूस्खलन की वे बड़ी घटनाएं हैं जिनमें हजारों लोग मारे गए या लापता हो गए।

पांच दिनों पहले गौरीकुंड में भारी भूस्खलन हुआ था। जिसकी चपेट में 23 लोग आए थे। तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। सभी नेपाली मूल के हैं। जबकि 20 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनके लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें