Uttarakhand : गौरीकुंड हाईवे में भारी भूस्खलन से 60 मीटर का हिस्सा ध्वस्त, एक वाहन के दबे होने की सूचना - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गौरीकुंड हाईवे में भारी भूस्खलन से 60 मीटर का हिस्सा ध्वस्त, एक वाहन के दबे होने की सूचना

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
GAURIKUND BHUSKHALAN
प्रतीकात्मक तस्वीर

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। भूस्खलन होने से केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो गई है। भूस्खलन से मलबे में एक वाहन के दबे होने की सूचना सामने आ रही है।

हाईवे में भूस्खलन होने से 60 मीटर का हिस्सा ध्वस्त

घटना गुरवार शाम की बताई जा रही है। रुद्रप्रयाग में गुप्तकाशी तरसाली में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। हाईवे बंद होने पर हाईवे के दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया है। जिस वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। पुलिस ने सभी यात्रियों को अलग अलग स्थानों पर सुरक्षित जगह पर रोक दिया है।

वाहन दबे होने की सूचना

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से प्रभावित हिस्से में एक वाहन के दबे होने की सूचना सामने आ रही है। बतया जा रहा है मलबा साफ़ होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

हाईवे खुलने में लग सकता है समय

हाईवे में भूस्खलन होने से हाईवे का 60 मीटर का हिस्सा ध्वस्त ही गया है। इस वजह से फाटा, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और गौरीकुंड से संपर्क कट गया है। ऐसे में केदारनाथ यात्रा फिर से प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार एनएच के अधिकारियों ने बताया कि हाईवे खोलने में लंबा समय लग सकता है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।