Big NewsKashipur News

काशीपुर में दो कारों की जोरदार टक्कर, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

काशीपुर में दो कारों की जोरदार टक्कर

काशीपुर में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भि़ड़ंत में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक कुंडेश्वरी क्षेत्र के सीतारामपुर निवासी जगदीप सिंह परिवार के सहित एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार की टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई।

दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त

मिली जानकरी के मुताबिक काशीपुर के जसपुर खुर्द में सामने से कार संख्या यूके 06 जे-0872 व कार संख्या यूपी 20 एएल 7356 की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

दो कारों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में कार सवार जगदीप सिंह (25), पवन कुमार (35), सुमन (22), मनू (2) और कविता (30) घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में ले गई। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें