Uttarakhand Chamoli NewsBig News

जोशीमठ के पास पहाड़ी से गिरे भारी भरकम बोल्डर, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भी बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश के चलते चमोली में हेलंग (जोशीमठ) के पास पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर सड़क पर आ गिरे. जिससे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया है। गनीमत ये रही कि सड़क पर उस दौरान कोई आवाजाही नहीं कर रहा था. वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण प्रदेश में लगातार लैंड स्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है. चमोली में हेलंग (जोशीमठ) के पास पहाड़ी से बोल्डर आने के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है. जिससे हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई है. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें