Big NewsNational

सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन, 6 पर्यटकों की मौत, कई लापता

सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन होने से 11 पर्यटकों की मौत होने की खबर सामने आ रही है ।इसके साथ ही 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं ।कई लोगों के फंसे होने की खबर भी सामने आ रही है। बचाव अभियान जारी है ।

बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को किया रेस्कयू

हिमस्खलन मंगलवार दोपहर में करीब 12.20 बजे हुआ। इससे घायल हुए छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। घायलों को इलाज के लिए गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन से छह पर्यटकों की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें मील पर बचाव अभियान जारी है। बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को भी बचा लिया गया है।

बिना अनुमति 15 वें मील पर गए पर्यटक

मीडिया रिपोर्ट में चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, “पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर गए. यह घटना 15वें मील पर हुई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button