Dehradun NewsHighlight

स्वास्थ्य मंत्री ने किया CHC का शिलान्यास, बोले स्थानीय लोगों को नहीं जाना पड़ेगा इलाज के लिए दूर

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को देहरादून के मेहूँवाला में 30 बिस्तरों वाला शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

स्वास्थ्य मंत्री ने किया CHC भवन का शिलान्यास

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोमवार को देहरादून के मेहूँवाला में 30 बिस्तरों वाला शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास किया. मंत्री ने कहा 829.47 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.

आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा CHC : मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह केंद्र आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा, जिससे स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. यह पहल क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें