Big NewsUttarakhand

स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान, उत्तराखंड में अनाथ बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला सरकारी मदर मिल्क बैंक

उत्तराखंड राज्य में सरकार देश का पहला मदर मिल्क बैंक बनाने की तैयारी में है। यह मिल्क बैंक के माध्यम से उन नवजात शिशुओं को दूध उपलब्ध कराया जाएगा जिनकी मां की प्रसव के दौरान ही मृत्यु हो जाती है। इसका ऐलान स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान किया।

महिलाओं की संस्थागत डिलीवरी पर फोकस

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकार गर्भवती महिलाओं की संस्थागत डिलीवरी पर फोकस कर रही है। सरकार के प्रयास से जहां शिशु मृत्यु दर में उत्तराखंड का देशभर में 32वां स्थान था, वहीं आज घटकर 26वां स्थान हो गया है।

सरकार ने गर्भवतियों को निशुल्क अस्पताल लाने-ले जाने की व्यवस्था की है। ऐजा बोई योजना भी चलाई जा रही है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को दो हजार रुपये दिए जाते हैं। 1500 रुपये माताओं के खाने और पांच सौ रुपये बच्चे के नामकरण के लिए दिए जा रहे हैं।

रावत ने बताया कि शिशु-माता मृत्युदर कम करने के लिए सरकार की तरफ से एक और योजना बनाई जा रही है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को 15 दिन पहले होम स्टे में रखा जाएगा। इसके लिए होटल, अस्पताल आदि में व्यवस्था की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें