Dehradun NewsUttarakhand

स्वास्थ्य विभाग की मुहिम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर प्रदेश के 38 लाख बच्चों को पिलाई कृमि नाशक दवा

प्रदेश में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज गुजराडा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी वर्चुअल माध्यम से मौजूद थे। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को पेट के कीड़े मारने की दवा पिलाई गई।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि आज प्रदेशभर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और 20 अप्रैल को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राज्य के सभी जनपदों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत राज्य के सभी 1-19 वर्ष की उम्र के 38.36 लाख बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा अल्बेंडाजॉल प्रशिक्षित शिक्षकों एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा पिलाई जाएगी।

सोमवार यानी की 17 अप्रैल को जो बच्चे किसी कारणवश दवा पीने से वंचित रह गए। उन सभी को मॉप-अप दिवस यानी की 20 अप्रैल को दवा पिलाई जाएगी। बता दें निजी शिक्षण संस्थान और पीएचसी और मलिन बस्तियों में भी ये अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की राज्य सरकार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं, किशोर-किशोरियों व बच्चों के स्वास्थ्य से जुडे़ विभिन्न स्वास्थ्य व पोषण विषयों पर कार्य करना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है। बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें