Dehradun News

उत्तराखंड में आज आए कोरोना के 13 मामले, 26 हुए ठीक, दो कंटेनमेंट जोन

देहरादून : उत्तराखंड में आज शुक्रवार को कोरोना के 13 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 344169 तक पहुंच गया है। वहीं अब तक उत्तराखंड में 7407 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं आज प्रदेश में 26 मरीज ठीक हो कर घर गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल एक्टिव केस 144 रह गए हैं।

बता दें कि आज शुक्रवार को अल्मोड़ा में जीरो, बागेश्वर में जीरो, चमोली में जीरो, चंपावत में जीरो, हरिद्वार में दो, नैनीताल में जीरो, पौड़ी गढ़वाल में दो, रूद्रप्रयाग में जीरो, टिहरी गढ़वाल में जीरो, उधम सिंह नगर में दो और उत्तरकाशी में 1 मामले सामने आए हैं.

वही बता दें कि देहरादून में एफ आर आई समेत तिब्बती कॉलोनी सहस्त्रधारा कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें