Big NewsRudraprayag NewsUttarakhand

पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ हुई हवलदार कुलदीप की अंत्येष्टि, शिलांग में ऑपरेशन के दौरान हुए थे शहीद

शिलांग में शहीद हुए उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के फलई गांव के निवासी हवलदार कुलदीप भंडारी की रविवार को मंदाकिनी नदी के किनारे पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतेष्टि की गई। इस दौरान शहीद के 15 वर्ष के बेटे ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

बता दें कि अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी शिलांग में तैनात रहे 35 असम रायफल में तैनात हवलदार 42 वर्षीय जवान कुलदीप सिंह भंडारी ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। शनिवार देर शाम शहीद का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया था।

डेढ़ माह पूर्व आए थे छुट्टी

फलई के ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह राणा ने बताया कि 35-असम रायफल के जवान कुलदीप सिंह भंडारी बीते डेढ़ माह पूर्व छुट्टी पर घर आए थे।

कुछ समय पहले ही पिता का हुआ था निधन

शहीद अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी, 15 वर्षीय पुत्र आयुष व 18 वर्षीय पुत्री ईशा को छोड़ गए हैं। जबकि पिता हुकुम सिंह भंडारी का कुछ समय पहले ही निधन हुआ था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें