Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : क्या महाराज ने कर ली बेटे के राजतिलक की तैयारी!

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: 2022 के चुनाव की तैयारियां जारों पर हैं। राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियों को धरातल पर उतारने में जुटे हैं। संभावित दावेदार भी लगातार चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। राजनीति में हमेशा से वंशवाद के विरोध की बातें तो होती हैं, लेकिन जब अपनों को प्रमोट करने की बात आती है, तो नेता सारी बातें भूल जाते हैं।

कुछ ऐसी ही चर्चा इन दिनों पौड़ी जिले में भी चल रही हैं। पोस्टर भी नजर आने लगे हैं। इन पोस्टरों में चार चेहरों की खूब चर्चा है। ये कोई और नहीं, बल्कि सतपाल महाराज के परिवार का पोस्टर है। इसको लेकर चर्चाएं हैं कि 2022 में सतपाल महाराज अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं।

उसकी वजह है क्षेत्र में चस्पा पोस्टर। इस पोस्टर में एक तरफ सतपाल महाराज और उनकी पत्नि अमृता राव का फोटो लगा है और दूसरी तरफ उनके बेटे सुयश रावत और मोहिना सिंह का फोटो लगा है। इस पोस्टर के बाद से ही क्षेत्र में चर्चा है कि महाराज बेटे या बहू को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें