Haridwar NewsHighlightUttarakhand

नौकरी के नाम पर युवती को ले गया हरियाणा, मंदिर में जबरन शादी कर अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

हरिद्वार की लड़की को नौकरी के नाम पर हरियाणा ले जाकर मंदिर में जबरन शादी करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवक अब पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने कनखल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

सोशल मीडिया पर बातचीत कर नौकरी का दिया झांसा

पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात कनखल में अपनी रिश्तेदारी में आए वासु आदिवाल उर्फ सुमित निवासी वाल्मीकि बस्ती जगाधरी यमुनानगर हरियाणा से हुई थी। इंस्टाग्राम पर बाचतीत के दौरान वासु ने खुद को हरियाणा में डीएसपी के यहां तैनात बताया और झांसा दिया कि हरियाणा में उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा।

आरोप है कि उसकी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट लेने के बाद बीते 18 जनवरी को वह अपने साथ हरियाणा ले गया। पहले उसे कमरे में बंद किया और अगले दिन मंदिर ले जाकर शादी करते हुए हस्ताक्षर कराए। किसी तरह खोजबीन करने के बाद युवती के मामा ने उसे ढूंढ निकाला।

आरोपी ने अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

पीड़िता ने युवक वासु पर आरोप लगाए है की वासु और उसका परिवार पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है।

एसओ कनखल नरेश राठौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित वासु व उसकी मां आरती निवासी वाल्मीकि बस्ती, जगाधरी जिला यमुनानगर हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें