Haridwar News

हरिद्वार : इस दीपावली आतिशबाजी से परेशान नहीं होंगे वन्यजीव

devbhoomi newsहरिद्वार -राजाजी राष्ट्रीय पार्क के वन्यजीव इस बार दीपावली पर आतिशबाजी से परेशान नहीं होंगे। पार्क प्रशासन ने पार्क सीमा से सटे ग्रामीणों से आतिशबाजी न करने की अपील की है। साथ ही हरिद्वार के प्रसिद्ध वैध एम आर शर्मा ने भी इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की लोगो से अपील की है।

उन्होंने बताया है कि पटाखों पटाखों की तेज आवाज से वन्यजीवों के लहसन पर भारी फर्क पड़ता है. साथ ही कई पक्षों की प्रजाति की कानों की सुनने की क्षमता हमेशा के लिए नष्ट हो जाती है. इसलिए अपने शौक के लिए हमें दूसरे की जीवन को खतरे में नहीं डालना चाहिए और आतिशबाजी से कई बार अपना ही जीवन का कार्य कोई ना कोई अंग दिव्यांग हो जाता है.

आपको बता दे कि राजाजी राष्ट्रीय पार्क में इन दिनों हाइ अलर्ट जारी है। दीवाली पर अवैध शिकार की आशंका के चलते राजा जी नेशनल पार्क प्रशासन हाइ अलर्ट जारी करता है। इस बार पार्क प्रशासन ने पार्क की सीमा से सटे क्षेत्रों में इको फ्रेंडली दीवाली मनाने के लिए लोगों से अपील की है क्योंकि दीपावली के दौरान तेज प्रकाश और आतिशबाजी करने से वन्यजीवों को परेशानी होती है। साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें