Big NewsHaridwar News

ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद हरिद्वार में हंगामा, लोग सड़क पर उतरे, कोतवाली घेरी

हरिद्वार में महामंडलेश्वर पुण्यानंद गिरी के जरिए ब्राह्मणों को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद जमकर हंगामा हुआ है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुलिस पर तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने कोतवाली का घेराव भी किया है। हरिद्वार शहर के विधायक मदन कौशिक ने भी पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुण्यानंद गिरी ने की अमर्यादित टिप्पणी

आपको बता दें कि महामंडलेश्वर पुण्यानंद गिरी ने कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने ब्राह्मणों को भाड़े का टट्टू बताया था। इस कथा का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो ब्राह्मणों में नाराजगी फैल गई। ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया है। पुण्यानंद के आश्रम के बाहर भी जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई।

मदन कौशिक ने दिए पुलिस को निर्देश

आरोप है कि तहरीर मिलने के दो दिनों तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते ब्राह्मणों में जबरदस्त नाराजगी फैल गई। लोगों ने कोतवाली का घेराव कर दिया। इस दौरान शहर विधायक मदन कौशिक भी पहुंचे। उन्होंने भी पुलिस की सुस्त व्यवस्था पर नाराजगी जताई। इसके बाद मदन कौशिक ने भी पुलिस को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें