Big NewsHaridwar

लक्सर फायरिंग में बड़ी कार्रवाई!, गैंगस्टर विनय त्यागी को गोली मारने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार – Haridwar News

Haridwar News: गैंगस्टर विनय त्यागी (Vinay tyagi Attack) पर पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। ऐसे में अब पुलिस ने दोनों आरोपी शूटरों को खानपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। शूटरों से वारदात में इस्तेमाल किए गए तमंचे भी बरामद किए हैं।

haridwar

Haridwar News: कुख्यात विनय त्यागी को गोली मारने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

दरअसल शुरुआती पूछताछ में पता चला कि काशीपुर का रहने वाला मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा ने साथी अजय के साथ मिलकर विनय त्यागी की हत्या की साजिश रची। आरोपी ने ये बात मानी की पैसों की लेनदेन के विवाद के चलते दोनों ने उस पर हत्या के इरादे से गोलियां चलाई। बताते चलें कि दोनों सन्नी और अजय का आपराधिक इतिहास रहा है।

इस वजह से रची विनय त्यागी की मौत की साजिश Vinay tyagi Attack

पहले भी वो काशीपुर में एक डकैती के केस में जेल की हवा खा चुके हैं। विनय त्यागी और सन्नी के बीच पैसों का विवाद है। सन्नी के रकम मांगने पर विनय ने उसकी हत्या करवाने की धमकी दी। इसी बात से गुस्साए सन्नी ने त्यागी की मौत की साजिश रची।

खानपुर के जंगल से किया गिरफ्तार

हत्या के लिए वो Vinay tyagi पर लगातार नजर बनाए हुआ था। सन्नी को विनय त्यागी के लक्सर में पेश होने की जानकारी मिली। जिसके बाद लक्सर-रुड़की मार्ग पर उसने रेकी की और बुधवार को हत्या को अंजाम दिया।

गोली मारकर दोनों हमलावर बाइक लेकर फरार हुए थे। लेेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते उन्हें बाइस छोड़नी पड़ी। जिसके बाद जंगल के रास्ते वो फरार हो गए। पुलिस ने खानपुर थाना क्षेत्र में सिंकदरपुर गांव के पास जंगल में बिजनौर हाईवे के पास दोनों को गिरफ्तार किया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल बुधवार दोपहर लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर करीब एक बजे रुड़की कारागार में बंद कुख्यात बदमाश विनय त्यागी को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जाना था। मेरठ निवासी इस कुख्यात बदमाश पर धोखाधड़ी का एक केस दर्ज था। करीब छह पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में उसे पेश होने के लिए लक्सर लेकर आ रहे थे।

इसी दौरान फ्लाई ओवर के बीच जाम के कारण गाड़ी को थोड़ी देर रोकना पड़ा। इसी दौरान दो बाइकसवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुन गोलियां चलानी शुरू कर दी। विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी। बदमाश गोली जलाकर भीड़ के बीच से निकलकर भाग गए। इलाज के लिए विनय त्यागी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button