Big NewsHaridwar News

हरिद्वार: गंगा नदी में डूबा राजस्थान से आया आईआईटी का छात्र, दर्दनाक हादसा कैमरे में कैद

RAJASTHAN IIT ROORKEE STUDENT

आईआईटी रुड़की के एक छात्र की गंगा में डूब कर मौत हो गई। दरअसल छात्रों का एक दल प्रोजेक्ट के सिलसिले में अपने प्रोफेसर के साथ हरिद्वार पहुंचा था। दल में से एक छात्र चंडीघाट के पास गंगा स्नान के समय डूब गया। मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गंगा से शव को बरामद कर लिया।

सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल

रविवार को हुए इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है की दो युवक गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। तभी एक युवक पानी के बहाव में बेहता चला गया। हालंकि, गंगा नदी में स्नान कर रहा युवक आगे बढ़ता दूसरा साथी बहुत तेजी से नदी के बहाव में बहता चला गया।

छात्र का यह डूबने का वीडियो उसके साथी ने बनाया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद छात्र का शव निकाला। श्यामपुर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवा दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें