UttarakhandHaridwar NewsHighlight

हरिद्वार: गौकशी मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में दो घायल

हरिद्वार पुलिस की ओर से गौकशी मामले में बदमाशों की धरपकड़ जारी है। मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

दो बदमाश घायल

उत्तराखंड पुलिस इन दिनों सहारनपुर के समीपवर्ती गांव बुग्गावाला व भगवानपुर में गौकशी को लेकर अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह पुलिस को बदमाशों के वारदात की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। घेराबंदी देख बदमाशों ने पुलिस के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस ने जब जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गोली लगी। सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

दो दिन पूर्व गिरफ्त में आए थे बदमाश

जानकारी के मुताबिक एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तीन बदमाश फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। बता दें दो दिन रुड़की में हुई मुठभेड़ में फरार बदमाशों के तार भी इनसे जुड़े हो सकते हैं। पुलिस हर एंगल की जांच कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें