UttarakhandHaridwar NewsHighlight

हरिद्वार: पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, सिपाही घायल, एक बदमाश गिरफ्तार

हरिद्वार थाना बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत कल देर रात एक गौ तस्कर पुलिस के हाथ लगा है। हरिद्वार पुलिस को एक लीड मिली थी। जिसके बाद मौके पर गई पुलिस को बदमाशों पर फायरिंग करनी पड़ी। मुठभेड़ में एक पुलिस जवान भी घायल हुआ है। इसके साथ ही पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बदमाश को भी गोली लगी।

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

घायलों को तत्काल रुड़की अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर एसएसपी हरिद्वार मौके के लिए रवाना हुई। एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग जारी है। बता दें कांबिंग कर रही एसपी सिटी की टीम ने एक बदमाश को दबोचा है।

मुठभेड़ में एक सिपाही घायल

जानकारी के मुताबिक भागदौड में एक बदमाश की टांग टूट गई। एक गौ तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि उसके कुछ साथी मौके से फरार हो गए। बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में रुड़की एसओजी का सिपाही नितिन घायल हुआ है। जिसका रुड़की अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें