Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार ब्रेकिंग : बीजेपी नेता सकुशल बरामद, घर में घुसकर कर लिया था अपहरण

bjp neta kidnapping

रुड़की : शनिवार को रुड़की के मंगलौर स्थित मुंडलाना गांव से किडनैप किए गए भाजपा नेता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मामला रुपयों के लेन-देन का है। बदमाशों का और भाजपा नेता का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।। पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि शनिवार दोपहर को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष बोपिन कश्यप का घर में घुसकर 4 बदमाशों ने किडनैप कर लिया था। देर रात मुजफ्फरनगर पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि अपहृत युवक उनके पास है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने बताया कि कार सवार कुछ लोग उसे पुलिस के पास छोड़ कर चले गए। जब तक उन्हें रोककर पूछताछ करते वो भाग निकले। वहीं भाजपा नेता की भाभी रेशमा की तहरीर पर पुलिस ने अमजद और जाकिर निवासी ग्राम मुंडलाना और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर देवर के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।

जांच में पैसों का लेन देन का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह एक ऑनलाइन कंपनी का अभिकर्ता है, जिसने कई सदस्य कंपनी के लिए बनाए हैं। जिनमें गांव का एक युवक भी है। युवक ने अन्य लोगों को सदस्य बनाया।जिसके बाद उनको कंपनी से कमीशन भी मिला। लेकिन तकनीकी कारणों से उनका कमीशन बंद हो गया। जिसके चलते आरोपी युवक उस पर दबाव बनाने लगे। इस पर आरोपियों को उसने पहले कहा था कि वह केवल युवक के प्रति जवाबदेह बन सकता है। अगर उनके साथ कोई भी समस्या है तो वह युवक के साथ बात करें। लेकिन आरोपी नहीं माने और लगातार उसे धमकी देने लगे।

पी़ड़ित ने बताया कि आरोपियों ने शनिवार को उसके घर में घुसकर उसके साथ अभद्रता करते हुए तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया। पैसों के लेन देन के मामले में सामने आया है कि मामला 12 हजार रुपयों का है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें