Almora NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हरदा की अपील, इतने विधायक देना ताकि सुबह से शाम तक विधायक ना गिनने पड़े

Indian National Congress

अल्मोड़ा : पूर्व सीएम हरीश रावत शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे जहां उन्होंने प्रदेश की जनता से खास अपील की। हरीश रावत ने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मेरा जनता से एक ही निवेदन है कि वो इतना बहुमत देकर कांग्रेस को जिताए। हरीश रावत ने कहा कि वो इतने विधायक कांग्रेस को दे ताकि सुबह और शाम विधायक ना गिनने पड़े।

हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी के राज में सरकार तोड़ने की कोशिश ना हो कुछ कहा ही नहीं जा सकता। कहा कि दिल्ली ने पहले भी सरकार तोड़ने की कोशिश की। पहले भी हम शांति से सरकार चला रहे थे। भाजपा को यह रास नही आया। मैं जानता हूं आगे भी वह क्या करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि हरीश रावत भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत की जन्म स्थली अल्मोड़ा के खूंट पहुंचे थे जहां हरीश रावत ने जन सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो सबसे पहले राज्य में रिक्त पदों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगे। इसके बाद भी जिन युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा। उनको 5 हजार माह बेरोजगारी भत्ता देगी।

हरीश रावत ने कहा कि सत्ता परिवर्तन में अल्मोड़ा को नेतृत्व करना होगा।पिछली बार चुनाव में अल्मोड़ा में हमें सफलता नहीं मिली। इस बार लोगों ने सहयोग करना है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनानी है। हरदा ने केंद्र सरकार पर वार करते हुए कहा कि बीजेपी के सत्ता में आते ही जो गैस सिलेंडर पहले 400 रुपये का था वह 1 हजार का कर दिया। खाने के तेल के दाम 200 रुपये से ज्यादा हो गया। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे । जनता परेशान है।

हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार बस अंबानी और अडानी की आय बढ़ा रही है। जब वह मुख्यमंत्री थे उन्होंने 32 हजार पद भरे। जबकि इस सरकार ने 11 हजार पद मृत घोषित कर दिए। उन्होंने बेरोजगारों का मुद्दा उठाया तो अब सीएम 24 हजार पद भरने की बात कर रहे हैं जबकि 27 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। कहा कि उन्होंने 18 प्रकार की पेंशन स्वीकृत की थी। इसमें अधिकांश पेंशन बंद कर दी गई हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें