
happy new year 2026 wishes in hindi: (न्यू ईयर 2026 फनी विशेज हिंदी में): नए साल की शुरुआत हो चुकी है। नया साल (happy new year) नई खुशियां लेकर आता है। दोस्तों-परिवार वालों के साथ हंसी मजाक के साथ साल का आगाज करें। नए साल पर आप मुस्कुराहट के साथ दोस्तों और परिजनों को ये न्यू ईयर शुभकामनाएं भेज सकते है। ये बोरिंग मैसेज नहीं है बल्कि फनी विशिज है जो आपकी न्यू ईयर विशिज को चटपटा बना देंगी। इनको आप अपने फेसबुक, व्हाट्सऐप, आदि पर भेज सकते है।
happy new year 2026 wishes in hindi (न्यू ईयर 2026 फनी विशेज हिंदी में)
- 2025 में न सुधर पाए न फिट हो पाए,
अब 2026 में क्या तीर मार लेंगे भाई?
चलो फिर कोशिश करेंगे…
कल से शुरू करेंगे, आज तो सेलिब्रेशन है - आज कुछ शर्माए से लगते हो,
सर्दी के कारण कंपकंपाये से लगते हो,
चेहरा आपका खिलखिलाया सा लगता है,
न्यू ईयर पे नहाए से लगते हो।
Happy New Year 2026 - नया साल वही होगा, बस कैलेंडर बदल जाएगा,
पुराने वाले ‘पैसे लौटाना’ वाले वादे याद रह जाएँगे!
2026 की शुभकामनाएँ,
और हाँ… कर्ज माफ़ करवाने का रिज़ॉल्यूशन पक्का कर लो - नया साल 2026 आ गया है,
पुराने लक्ष्य पूरे हुए या रह गए हैं?
अगर नहीं हुए तो टेंशन मत लो…
इस साल भी टालने के लिए एक और साल मिल गया है - भगवान करे इस साल आपकी लाइफ मे
इतनी खुशियाँ आएँ जितने फोन में WhatsApp Groups हैं…
लेकिन उतने नोटिफिकेशन मत आएँ, वरना दिमाग हिल जाएगा! - इस साल का रिज़ॉल्यूशन—
कम खर्चा, ज़्यादा बचत…
पर 5 जनवरी के बाद फिर से वही बेरहम खर्चे शुरू - 2026 में आपका वज़न कम हो,
बैंक बैलेंस ज़्यादा हो,
और WiFi हमेशा तेज़ चले…
वरना गुस्सा किसी और पर निकाल देना! - जैसे-जैसे नया साल नजदीक आ रहा है,
खामोश धड़कन में हलचल बढ़ा रहा है
हे भगवान प्लीज मेरी भी सेटिंग करा दो
मेरा दोस्त गर्लफ्रेंड के लिए ग्रीटिंग कार्ड सजा रहा है। - चूहा निकला बिल से
हैप्पी न्यू ईयर दिल से। - आलू सड़े-सड़े
टमाटर सड़े-सड़े
हैप्पी न्यू ईयर आपको
रजाई में पड़े-पड़े।