UttarakhandTehri Garhwal

उत्तराखंड पहुंचे सिंगर Hansraj Raghuwanshi, कुंजापुरी मेले में बिखेरा अपनी आवाज का जादू

उत्तराखंड में हो रहे कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला आज कल चर्चाओं में है। मेले में कई नामी सितारे पहुंच कर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी क्रम में कलाकार हंसराज रघुवंशी(Hansraj Raghuwanshi) भी आए हुए है। इस मेले में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी मुख्य अतिथि के तौर पर मेले में शामिल हुई। जहां उन्होंने दीप प्रज्वलन के साथ संध्या की शुरुआत की।

उत्तराखंड पहुंचे सिंगर Hansraj Raghuwanshi

कलाकार हंसराज रघुवंशी को देख वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। मंच पर जहां उन्होंने मांता के चरणों में माथा टेकने के बाद अपनी परफॉर्मेंस दी। सिंगर ने अपना फेमस सॉग मेरा भोला है भंडारी गाया। इसके अलावा भोलेनाथ की शादी में हम तो नाचेंगे, बेडू पाको बारामासा सहित अनेकों भजनों की प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। अपने परफार्मेंस से उन्होंने कार्यक्रम का माहौल भक्ति मय कर दिया।

hansraj raghuwanshi in kunjapuri mela uttarakhand

कुंजापुरी मेले में बिखेरा अपनी आवाज का जादू

लोग हंसराज रघुवंशी की मधुर आवाज में इन भजनों को सुनकर भक्ती में डूब गए। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भी कुंजापुरी मेले में बतौर अतिथि शामिल हुई। लोगों को संभोदित करते हुए उन्होंने सभी को नवरात्री की शुभकामनाएं भी दी। मेला समिति की ओर से विधानसभा अध्यक्ष हेतु खंडूरी और हंसराज रघुवंशी को शाल व मां कुंजापुरी मंदिर का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े:-उत्तराखंड पहुंचे फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, कुंजापुरी मेले में खूब जमाया रंग, देखें तस्वीरें


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button