International News

हमास के कमांडर ने दी चेतावनी, कहा पूरी दुनिया हमारे कानून के अंदर होगी

हमास के कमांडर महमूद अल जहर ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होनें दावा किया गै कि अब पूरी दुनिया पर उनका प्रभाव बढ़ाने का दावा किया है। उनकी ये चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब हमास ने इस्राइल पर रॉकेट हमलों के बाद सैकड़ों इस्राइली नागरिकों को बंधक बना लिया है। 

बता दें कि हमास ने सात अक्टूबर को इस्राइल पर हवाई हमले किए, जिसमें अबतक 1200 इस्राइली नागिरकों की मौत हो गई तो वहीं हजारों की संख्या में घायल हो गए हैं। इस हमले के बाद हमास के कमांडर महमूद अल जहर ने वीडियो जारी कर पूरी दुनिया को चेतावनी दी है।

पूरी दुनिया हमारे कानून के अंदर होगी- हमास कमांडर

हमास कमांडर ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस्राइल केवल पहला लक्ष्य है। पूरी दुनिया हमारे कानून के अंदर होगी। 510 मिलियन वर्ग किलोमीटर वाली पूरी दुनिया एक ऐसे व्यवस्था के अंतर्गत आएगी जहां कोई अन्याय नहीं होगा न कोई जुल्म होगा और न ही कोई अपराध होगा, जैसा कि सभी अरब देशों, लेबनान और सीरिया में फलस्तीनियों के साथ किया जा रहा है।’

हमास के हर सदस्यों की मौत तय- नेतन्याहू

वहीं अब हमास कमांडर के इस वीडियो में दिए गए बयान के बाद इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होनें आतंकी संगठन को चेतावनी देते हुए कहा कि हमास के हर सदस्यों की मौत तय है। उन्होनें कहा, हमास एक दाएश है और हम उसे कुचल देंगे। जैसे दुनिया ने उसे नष्ट किया है, हम भी कर देंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें