Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी के प्रतिष्ठित डॉक्टर पर छेड़छाड़ के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित न्यूरोसर्जन डॉक्टर महेश शर्मा के खिलाफ एक महिला ने छेड़खानी और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. महिला के तहरीर के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी के प्रतिष्ठित डॉक्टर पर छेड़छाड़ के आरोप

बता दें डॉ महेश शर्मा मुखानी स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल के मालिक हैं. जिनके ऊपर एक महिला ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में डॉ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. डॉक्टर महेश शर्मा शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं. इसके साथ ही उनकी पुलिस के साथ ही राजनीति में भी अच्छी पकड़ है. फिलहाल चिकित्सक के ऊपर लगे आरोपों की भी जांच की जा रही हैं. हालांकि खबर उत्तराखंड के संवाददाता ने जब इस मामले में चिकित्सक से बात करनी चाही तो उनका फोन बंद था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें