UttarakhandBig NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी: सेक्स रैकेट की सरगना और उसके अन्य साथी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हल्द्वानी में सेक्स रैकेट चलाने वाली तानिया शेख और उसकी अन्य साथियों को भी हल्द्वानी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने आज सेक्स रैकेट के मामले का खुलासा किया है।

सेक्स रैकेट की सरगना गिरफ्तार

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया की पुलिस ने तीन महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई मुख्य आरोपी तानिया शेख जो लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलती थी।

तानिया अधिकतर नाबालिग बच्चियों को जिस्मफरोशी के धंधे में डालकर पैसे कमाती थी। तानिया मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। इसके साथ कुछ अन्य साथी भी पश्चिम बंगाल के ही हैं।

चार दिन पूर्व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी ललिता पांडे ने 15 साल की लड़की को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से बरामद किया था। लड़की के साथ पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक दलाल रज्जाक पाइक को पकड़ा था।

लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने भोटियापड़ाव के संजयनगर में आसिम के घर छापेमारी की थी। छापेमारी करने वाली पुलिस टीम को आरोपियों ने एक घंटे तक बंधक बनाकर पीटा था।

पकड़ा गया गैंग लंबे समय से हल्द्वानी में अवैध धंधा संचालित कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें