
Haldwani Railway Land Encroachment: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। बता दें ये मामला बीते दो दशक से चलता आ रहा है। रेलवे का दावा है कि उनकी 29 एकड़ रेलवे भूमि पर अवैध कब्जा किया है। जिसमें करीब 4365 अतिक्रमणकारी शामिल हैं। आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है।
10 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अगली तारीख दी है। अब मामले की सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। बताया जा रहा है SIR की सुनवाई के कारण आज सुनवाई नही हो पाई।
121 लोगों पर की कार्रवाई
SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को कोई ढिलाई नहीं मिलेगी। बता दें पुलिस ने 121 लोगों पर निरोधात्मक एक्शन लेते हुए 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने साफ किया कि दंगा भड़काने का इरादा रखने वालों को सीधे सलाखों के पीछे भिजवाया जाएगा।
उपद्रवियों पर की जाएगा कार्रवाई
पुलिस ड्रोन से पूरे क्षेत्र पर नजर बनाये हुए है। एसएसपी का कहना है कि किसी भी तरह की उपद्रवी घटना या साजिश करने वालों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बेलबाबा बॉर्डर बैरियर, आम्रपाली बैरियर (हल्द्वानी), हल्दूचौड़–रामनगर रूट, गडप्पू (कालाढूंगी), बारापत्थर, भीमताल, खैरना, सुभाष नगर बैरियर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
एहतियात के तौर पर पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया
नैनीताल पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सोमवार देर शाम 21 लोगों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया है। नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने इस संबंध में जानकारी दी है। एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया के साथ ही सभी तरह की गतिविधियों पर पुलिस की नजर है।