Nainital NewsBig NewsHaldwani News

बनभूलपुरा में लापता बच्चियों के घर पहुंचे हल्द्वानी विधायक, परिजनों को बंधाया ढांढ़स

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर से गुरुवार शाम से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों के घर आज विधायक सुमित हृदयेश पहुंचे। जहां विधायक सुमित हृदयेश ने लापता बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

लापता बच्चियों के घर पहुंचे हल्द्वानी विधायक

सुमित हृदयेश ने कहा कि मैंने इस मामले में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की है। एसएसपी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि नैनीताल पुलिस जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा कर बच्चियों को सकुशल वापस लाएगी। इसके साथ ही विधायक ने इस मामले में राजनीति न करने की अपील की है।

विधायक ने की राजनीति न करने की अपील

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा के कुछ अनुसांगिक संगठन इस मामले में बेवजह की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा ये लोग अंकिता भंडारी मामले में कहां गायब थे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में अगर दोनों बच्चियों सकुशल घर नहीं आती है तो कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कल इस मामले को लेकर डीआईजी से मुलाकात करेगा।

समुदाय विशेष के युवक पर लगाया बच्चियों को ले जाने का आरोप

आपको बता दें की हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र की दो बच्चियां गुरुवार शाम से लापता हैं। छात्रों के परिजनों ने मोहल्ले के ही एक समुदाय विशेष के युवक पर बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में कई टीमें लगाकर छानबीन में जुटी हुई है। लेकिन बच्चियां का अभी कोई सुराग नहीं मिला है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें