हल्द्वानी: स्पोर्ट्स शोरूम में लगी आग, करोड़ों की संपत्ति राख, शार्ट सर्किट बताई जा रही वजह

हल्द्वानी में सुबह तड़के एक हार्डवेयर दुकान व उसके ऊपर दो मंजिले में बने स्पोर्ट्स शोरूम में आग लग गई। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम स्वामियों का एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है।
घटना छड़ायल नयाबाद स्थित गोकुलधाम कालोनी के सामने हार्डवयेर का शोरूम है। शोरूम के ऊपर दूसरी मंजिल में स्पोर्ट्स की दुकान है। शनिवार तड़के दो बजे दोनों दुकानों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना शोरूम स्वामियों और दमकल विभाग को दी।
दमकल अधिकारी गोविंद राम ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था जिस वजह से दो अतिरिक्त गाड़ियों को बुलाया गया। जिसके साथ एक फोम वाहन भी मौके पर पहुंचा।
शार्ट सर्किट बताई जा रही आग लगने की वजह
दमकल विभाग की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों ही दुकानों में आग लगने से एक करोड़ से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। नुकसान का सटीक आंकलन का काम चल रहा है। एफएसओ के अनुसार आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।