Nainitalhighlight

Haldwani में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश!, तीन आरोपी गिरफ्तार

Haldwani News: हल्द्वानी- बनभूलपुरा में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा हो गया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी कि पहचान फैजान, रईस अहमद और दिनेश सिंह दासपा के रुप में हुई है। गिरोह द्वारा डेमोग्रेफी चेंज करने की साजिश चल रही थी।

Haldwani News: हल्द्वानी में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश!

दरअसल हल्द्वादी बनभूलपुरा में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरोह लोगों से पैसे लेकर उनके फर्जी स्थाई निवासी प्रमाण पत्र बनाते थे। इसके लिए वो गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे।

फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बताते चलें कि फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर कई लोग हल्द्वानी बसने की तैयारी कर रहे हैं। मुनस्यारी का रहने वाला आरोपी दिनेश यूपीसीएल का डेटा उपलब्ध कराता था। फर्जी प्रमाण पत्रों का मास्टरमाइंड मो. फैजान है।

इस मामले में कई सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आ रही है। जिसमें तहसील कर्मचारी भी शामिल हो सकते है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button