NainitalBig News

2 घंटे इलाज और थमा दिया 80 हजार का बिल, मरीज की मौत के बाद SSP का बड़ा एक्शन

हल्द्वानी शहर के चंदन हॉस्पिटल पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बड़ा एक्शन लिया है। इमरजेंसी में भर्ती एक मरीज के इलाज को लेकर परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

दो घंटे में किए इलाज का बनाया 80 हजार का बिल

मामले में आरोप है कि इमरजेंसी में भर्ती मरीज का मात्र दो घंटे इलाज किया गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए 80 हजार रुपए का भारी-भरकम बिल थमा दिया। इलाज के दौरान ही मरीज की मौत हो गई, जिससे परिजन सदमे में आ गए। परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने बॉडी को घंटों तक अपने कब्जे में रखे रखा और भुगतान को लेकर दबाव बनाया गया।

अस्पताल के मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया

घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने अस्पताल के मैनेजर को हिरासत में लिकर पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। एसएसपी ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button