NainitalBig News

भाजपा नेता की बदमाशी: खुलेआम युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

हल्द्वानी शहर में एक बार फिर गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष और पार्षद अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जज फार्म निवासी युवक नितिन लोहनी पर फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया।

भाजपा नेता अमित बिष्ट ने युवक पर की फायरिंग

जानकारी के अनुसार भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष और पार्षद अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जज फार्म निवासी युवक नितिन लोहनी मान के शख्स पर फायरिंग कर दी, जिससे नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर भी कब्जे में ले ली है। गोली किन कारणों से मारी है पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक नितिन लोहनी के मित्र और घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button