Nainitalhighlight

हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई: सड़क चौड़ीकरण में सामने आए 55 अतिक्रमण, प्रशासन ने जारी किए नोटिस

हल्द्वानी के शनि बाजार में सड़क के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने 55 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजने की कार्रवाई जारी है।

55 बड़े अतिक्रमणों को किया चिन्हित

बता दें हल्द्वानी के शनि बाजार से गौला पार होते हुए जाने वाली यह सड़क पहाड़ी इलाकों से फल और सब्जियां लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल होती है, जिससे लगातार ट्रैफिक जाम रहता है। इसलिए, एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) की मदद से प्रशासन अब इस सड़क को चौड़ा करने का काम कर रहा है, जिसके दौरान 55 बड़े अतिक्रमणों की पहचान की गई है।

नोटिस जारी करने की तैयारी में प्रशासन

नगर निगम और लोक निर्माण विभाग मिलकर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर रहे हैं। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शनि बाजार रोड को चौड़ा किया जा रहा है, और एक सर्वे में 55 अतिक्रमणों की पहचान की गई है, जिन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button