Big NewsDehradun

देहरादून में जिम ट्रेनर ने वर्कआउट के दौरान छात्रा से छेड़छाड़!,पिटाई का वीडियो वायरल

देहरादून के क्लेमनटाइन इलाके से एक छात्रा से छेड़छाड़ की खबर सामने आ रही है। आरोप है कि एक जिम संचालक ने बीसीए की छात्रा के साथ जिम में अभद्र व्यवहार किया। साथ ही अश्लील टिप्पणियां भी की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिम संचालक नदीम को गिरफ्तार कर लिया है।

देहरादून में जिम ट्रेनर ने की छात्रा से छेड़छाड़!

दरअसल ये घटना 26 दिसंबर की है। जिम में वर्कआउट के दौरान आरोपी ने युवती से छोड़छाड़ की। पीड़िता की माने तो बीते दस दिनों से वो ऐसी ही हरकत कर रहा था। आरोपी द्वारा अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही थी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऐसे में इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़िता के साथ जिम पहुंचे। जहां उन्होंने जिम संचालक के साथ मारपीट की। इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button