highlightSports

Guyana Weather Forecast: IND vs ENG मैच से पहले जान लें मौसम का हाल, कितनी है बारिश की संभावना

T20 World Cup 2024 Semi Final में भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने होगी। जहां सेमीफाइनल तक का सफर भारत ने लगातार जीत के साथ किया है। तो वहीं लीग स्टेज और सुपर-8 में इंग्लैंड की टीम को एक मैच में हार मिली थी।

ऐसे में एक बार फिर दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में आपस में भिड़ती नजर आएंगी। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच आज यानी 27 मार्च को भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। ऐसे में मौसम का हाल जान लेते (Guyana Weather Forecast) है।

गुयाना में तेज बारिश (Guyana Weather Forecast)

ऐसे में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने जा रहे इस दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश के आसार है। मैच से एक दिन पहले भी यहां तेज बारिश हुई। ऐसे में आज भी यहां तेज बारिश के आसार है।

गुयाना में आज भी तेज बारिश हुई। बता दें कि इस मैच के लिए कोई भी रिजर्व-डे नहीं रखा गया है। ऐसे में आज ही मैच का रिजल्ट पता चल जाएगा।मौसम की रिपोर्ट के अनुसार शाम 7.30 बजे बारिश की सभावना 66 प्रतिशत है। तो वहीं 8.30 बजे 75 प्रतिशत बारिश के आसार है। हालांकि इसके बाद बारिश के उतने चांस नहीं है।

मैच धुलने पर किस टीम को मिलेगा फायदा?

बता दें कि टीम के रिजल्ट के लिए 10-10 ओवर का मैच खेलना जरुरी है। बता दें कि अगर भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाला दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो इससे भारतीय टीम को फायदा होगा। बता दें कि भारत ने अब तक ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के सभी मैच जीते हैं। सुपर आठ में तीनों मैच जीतकर भारतीय टीम के पास छह अंक है। तो वहीं इंग्लैंड के चार अंक है। ऐसै में अगर बारिश से मैच धूल जाता है तो फाइनल के लिए भारत के पास अधिक अंक है तो वो क्वालीफाई कर लेगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button