Entertainment

Salman Khan के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान(Salman Khan) के मुंबई वाले घर के बाहर आज सुबह गोलियों के चलने की आवाज़ सुनाई दी। खबरों की माने तो आज सुबह पांच बजे के करीब बांद्रा में सलमान खान के आवास के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई। जिसके बाद फायरिंग करने वाला वहां से भाग गया। ऐसे में इस मामलें में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही जिस व्यक्ति ने गोली चलाई उसकी खोज भी की जा रही है।

BIGG BOSS SALMAN KHAN (1)

Salman Khan के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

मुंबई पुलिस इस घटना को काफी गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने इस मामलें में कहा की लॉरेंस बिश्नोई भले ही जेल में हो। लेकिन उसका गैंग अभी तक बाहर है। इसके साथ उसका साथी गोल्डी बरार भी बाहर है।

पुलिस के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई के ही गैंग ने सलमान खान के घर फायरिंग की। इस घटना की बाद अभिनेता की सुरक्षा और कड़ी हो सकती है। खबरों की माने तो अभिनेता के घर के बाहर 2-3 राउंड फायरिंग हुई। जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच और ATS की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची।

लॉरेन्स बिश्नोई के निशाने पर Salman Khan

बता दें की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दी है। काफी वक्त से सलमान खान को जान से मार देने की धमकी मिल रही है। इन धमकियों के पीछे बिश्नोई गैंग है। लॉरेन्स बिश्नोई ने कई बार अभिनेता को धमकी दे दी है। जिसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button