HighlightKashipur News

काशीपुर में गुलदार की दहशत, टाइल्स फैक्ट्री में चहल-कदमी करते हुए हुआ कैद

काशीपुर में पिछले एक महीने से लगभग एक दर्जन स्थानों पर गुलदार की सक्रियता ने स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. द्रोणासागर, नोगजा कब्रिस्तान, आईआईएम, ढेला नदी, सूत मिल जसपुर, राजपुर पट्टी, रामजीवनपुर, राजपुरा रानी, अजीतपुर और मुकदपुर जैसे क्षेत्रों में लगातार गुलदार की चहल-कदमी देखी जा रही है.

टाइल्स फैक्ट्री में चहल-कदमी करते हुए हुआ कैद

बता दें हाल ही में जसपुर रोड पर स्थित एक टाइल्स फैक्ट्री में गुलदार नौ फीट ऊंची दीवार को फांदकर अंदर घुस गया. फैक्ट्री के मालिक मोहम्मद जकी ने बताया कि गुलदार फैक्ट्री के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक घूमता रहा. जब मजदूर फैक्ट्री से बाहर चले गए, तब गुलदार दीवार फांदकर बस्ती की ओर चला गया. गनीमत ये रही की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई.

वन विभाग ने स्थानीय लोगों से की ये अपील

वन क्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह रजवार ने बताया कि इस मामले की जानकारी उनके पास है. वन विभाग की टीम विभिन्न स्थानों पर गश्त कर रही है. क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए चार पिंजरे भी लगाए गए हैं, और आवश्यकता पड़ने पर और पिंजरे भी लगाए जाएंगे. उन्होंने जनता से अपील की है कि वे आसपास की झाड़ियों को साफ रखें, ज्यादा लाइट का उपयोग करें. इसके साथ ही अपने पालतू जानवरों को बाहर न छोड़ें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें