Big NewsDehradun News

देहरादून में गुलदार की दहशत, पर्यटकों के लिए बंद किया FRI

पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी जिलों में भी गुलदार की दहशत देखने को मिल रही है. देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में पिछले एक सप्ताह से गुलदार दिख रहा है. जिसके बाद पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए एफआरआई परिसर को पांच दिनों के लिए बंद किया गया है.

पर्यटकों के लिए बंद किया FRI

वन अनुसंधान संस्थान के प्रचार एवं संपर्क कार्यालय की जानकारी के अनुसार गुलदार की एफआरआई परिसर में पिछले एक सप्ताह से गुलदार की सक्रियता देखी गई है. पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए आगामी पांच दिनों के लिए एफआरआई परिसर में पर्यटकों को एंट्री नहीं दी जाएगी. बता दें दो अक्टूबर से छह अक्टूबर तक एफआरआई में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

गुलदार को पकड़ने के प्रयास जारी

इसके साथ ही लोगों के सुबह शाम की सैर करने पर भी पाबंदी लगाई दी है. जानकारी के अनुसार डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा और कैमरा ट्रैप लगाया गया है. वन विभाग की टीम एफआरआई परिसर में लगातार गश्त कर रही है. बता दें अभी तक गुलदार कैमरे में कैद नहीं हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें