Big NewsHaridwar News

स्कूल में घुसा गुलदार, छात्र-छात्राओं में हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

हरिद्वार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक में उस समय हड़कंप मचा गया जब परिसर के अंदर गुलदार आ घुसा। गुलदार को देख छात्र-छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

स्कूल परिसर में घुसा गुलदार

मामला शनिवार का भेल क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक का बताया जा रहा है। गुलदार जैसे ही स्कूल में घुसा बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर शिक्षिका ने साहस दिखाकर सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए। आनन फानन में स्कूल की प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी शाह ने वन विभाग की टीम को घटना की सूचना दी।

घटना के बाद सभी बच्चों को घर भेजा

सूचना पाकर वन विभाग की टीम और रानीपुर कोतवाली से पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंची। हालांकि टीम के पहुंचने तक गुलदार जा चुका था। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान स्कूल में 60 से 65 छात्र-छात्रा मौजूद थे। घटना के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें