UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

खेत मे लगी तारबाड़ में फंस कर गुलदार की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर के रुद्रपुए में कलकत्ता पुलिस चौकी के अंतर्गत गऊघाट क्षेत्र में खेत मे लगी तारबाड़ में फसने से गुलदार की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार के शव को बरामद कर लिया है।

खेत मे लगी तारबाड़ में फंसने से गुलदार की मौत

पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि डॉली रेन्ज में गुलदार का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कलकत्ता पुलिस चौकी के इंचार्ज दिनेश भट्ट और वन विभाग के डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज दिनेश भट्ट ने बताया कि गुलदार वयस्क है। अनुमान है कि वह खेत मे लगी तारबाड़ की चपेट में आ गया।

गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता चल पाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें