Tehri NewsBig News

गुलदार ने किया 10 साल के बच्चे पर हमला, हायर सेंटर रेफर

टिहरी में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देवप्रयाग में गुलदार ने 10 साल के बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। बच्चे को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

गुलदार ने किया 10 साल के बच्चे पर हमला

घटना बुधवार शाम गोसिल गांव की है। जसप्रीत (10) पुत्र सुशील दास अपनी बहन के साथ मवेशियों के लिए घास लेने गया था। तभी गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर उसे उठाकर पेड़ पर फेंक दिया। गुलदार इससे पहले उसे निवाला बनाता उसकी बहन ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

बच्चे को किया बुरी तरह जख्मी

शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ देख गुलदार जसप्रीत को वहीं छोड़कर भाग गया। इस दौरान हमले में गुलदार ने बच्चे के सिर, चेहरे पर नाखूनों से वार कर लहूलुहान कर दिया। बच्चे के परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी हिंडोला खाल लेकर पहुंचे। जहां बच्चे की हालत गंभीर देख उसे एम्स रेफर कर दिया।

प्राइवेट अस्पताल में चल रहा उपचार

बताया जा रहा है बच्चे को एम्स ऋषिकेश में बेड नहीं मिला। जिस वजह से उसे देहरादून के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रेंजर दीक्षा भट्ट ने बताया कि चिकित्सकों ने बच्चे के सिर के ऑपरेशन की बात कही है।

गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया जाएगा पिंजरा

वन विभाग की और से ही बच्चे के इलाज का खर्च उठाया जाएगा। फिलहाल गांव में वन कर्मियों की टीम की तैनाती कर दी गयी है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें