Trendinghighlight

Video: शिकार खा रहे शेर के पास गया शख्स, वीडियो करने लगा शूट, फिर…

Man Making Video Of Lion: गुजरात के भावनगर जिले(Gujarat News ) से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां पर एक व्यक्ति शेर के पास गया और उसकी काफी करीब से वीडियो बनाने लगा। उस समय शेर अपने शिकार को खा रहा था। ये पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

शिकार खा रहे शेर के पास गया शख्स Man Making Video Of Lion

वायरल हुई वीडियो में देखा जा सकता है कि गौतम नाम का एक व्यक्ति शेर के पास चला जाता है। जहां पर वो करीब से शेर का मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करता है। शेर उस समय अपने शिकार को खा रहा था। व्यक्ति शेर के चारों ओर चक्कर लगाता है। इस हरकत से परेशान होकर शेर जोर से दहाड़ता हुआ गौतम की तरफ बढ़ता है। वीडियो में कुछ लोगों की आवाज भी सुनाई देती है। लग रहा है मानो चिल्लाकर शेर का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हो।

https://twitter.com/imrsingh_/status/1952475579607121972

वीडियो करने लगा शूट, फिर…

गौतम धीरे-धीरे पीछे हटने लगता है। लेकिन वीडियो जारी रखता है। इस घटना में शख्स बच जाता है। लेकिन ये घटना बहुत खतरनाक भी हो सकती थी। वायरल वीडियो गौतम के साथियों ने रिकॉर्ड किया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button