Dehradun NewsBig News

प्रदेश भर के अतिथि शिक्षकों ने किया सचिवालय कूच, पुलिस के साथ हुई नोक-झोंक, ये है मांगें

प्रदेश भर के अतिथि शिक्षको ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया. जिसे लेकर शिक्षकों और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली.

अतिथि शिक्षकों ने किया सचिवालय कूच

बता दें पिछले कई दिनों से प्रदेश भर के सैकड़ों अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन कर रहे थे. बुधवार को शिक्षकों ने धरना स्थल से सचिवालय कूच किया. लेकिन सचिवालय से पहले ही पुलिस ने शिक्षकों को रोक दिया. जिसे लेकर शिक्षकों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की देखने को मिली.

क्या है अतिथि शिक्षकों की मांगें

शिक्षकों का कहना है कि राज्य में शिक्षकों पद सुरक्षित नहीं है. पिछले नौ साल से वह ग्रीष्मकालीन वेतन देने की मांग कर रहे हैं. लेकिन सरकार उन्हें नजर अंदाज कर रही है. अतिथि शिक्षकों की मांग है कि उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस नीति बनाई जाए. इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकश के दौरान विद्यालयों में शिक्षण कार्यां का निर्वहन करने पर विभाग की और से अनुमन्य मानदेय दिया जाए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें