UttarakhandBig NewsDehradun News
दो सगी बहनों को प्रेमजाल में फंसाकर ले जा रहा था गुड्डू, पुलिस ने पकड़ा तो निकला नवाब

नेपाल मूल की दो युवतियों को भागकर ले जाने के प्रयास में पुलिस ने त्यूणी से एक विशेष समुदाय के युवक को हिरासत में लिया है। युवक हिमाचल का रहने वाला बताया जा रहा है।
दो बहनों को प्रेमजाल में फंसाकर ले जा रहा था युवक
गुरुवार सुबह नवाब उर्फ गुड्डू दो सगी बहनों को के साथ त्यूणी बस अड्डे पर आया था। जहां से युवक गाडी किराए पर लेकर दो नेपाली मूल की युवतियों को भगाने की फिराक में था। इस दौरान रूद्र सेना के कार्यकताओं ने युवक को घेर लिया। मौके पर कार्यकर्ता ने पुलिस को बुलाया।
रूद्र सेना के कार्यकताओं ने घेरा
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मामला आराकोट पुलिस चौकी थाना मोरी उत्तरकाशी को ट्रांसफर कर दिया गया है। रूद्र सेना के कार्यकर्ता विशेष समुदाय के युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।